Advertisement

जिले में शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

जिले में शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर // सरगुजा जिले के अम्बिकापुर मुख्यालय में वीवीआईपी प्रवास के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सुनील कुमार नायक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं अम्बिकापुर के अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी फागेश सिन्हा तथा अम्बिकापुर के तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी उमेश्वर सिंह बाज को सम्पूर्ण प्रभार सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री डी.एस.उईके तथा उपतहसील कुन्नी के नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी उमेश तिवारी को एयरपोर्ट दरिमा हेतु दायित्व सौंपा गया है। आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर प्रकाश सिंह राजपूत, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सरगुजा नीरज कौशिक, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी उदयपुर आकाश गौतम को हेलीपेड गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभा स्थल पीजी कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर एवं मुख्य मंच हेतु अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीतापुर रवि राही, अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी उदयपुर बी आर खाण्डे, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी धौरपुर(लुण्ड्रा) श्री ईश्वर चन्द्र यादव, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सीतापुर रामसेवक पैकरा को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। महिला दीर्घा पी जी कॉलेज ग्राउंड हेतु तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बतौली श्रीमती तारा कुमारी सिदार तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी दरिमा श्रीमती अंकिता पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बनसिंह नेताम तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री निखिल श्रीवास्तव को पुरुष दीर्घा पी जी कॉलेज ग्राउंड हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री कमलेश कुमार मिरी को मीडिया दीर्घा पी जी कॉलेज ग्राउंड हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डधिकारी धौरपुर(लुण्ड्रा)
श्री राम सिंह ठाकुर तथा प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिका दण्डाधिकारी दरिमा श्री अजय कुमार गुप्ता की सर्किट हाउस अम्बिकापुर में ड्यूटी लगाई गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57