Advertisement

बिश्रामपुर : मानसिक रूप से परेशान दुकान मालिक ने फांसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली !

बिश्रामपुर : मानसिक रूप से परेशान दुकान मालिक ने फांसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली !

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़// बिश्रामपुर- मानसिक रूप से परेशान रहने वाला बालाजी इलेक्ट्रिकल के संचालक सुप्रभात मुखर्जी अपने घर के शयन कक्ष में लगे पंख में फांसी का फंदा लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि सुप्रभात मुखर्जी 55 वर्ष निवासी सतपता विश्रामपुर पुलिस थाना के पीछे एवम तहसील कार्यालय के बगल में स्थित अपने मकान में फांसी की फंदा लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली ।इस संबंध में बताया जाता है कि मृतक सुप्रभात मुखर्जी पहले एसईसीएल बिश्रामपुर में बिजली उपकरणों की आपूर्ति करते थे जिसमें सफलता न मिलने पर विश्रामपुर के गुरुद्वारा परिसर में की दुकान लेकर बालाजी इलेक्ट्रिकल नामक विद्युत उपकरण की दुकान संचालित कर रहे थे। वे कुछ दिनों से मानसिक तौर से गुजर रहे, आसपास के दुकानदारों से कम ही बात करते थे। कुछ दुकानदारों ने बताया कि उनके सिर में बहुत दर्द होती थी। दुकान सप्ताह में एक-दो दिन में आधा दो घंटा के लिए खोलते थे। आज सुप्रभात मुखर्जी की पत्नी फोन कर उनसे बात करना चाहिए, बार-बार फोन करने के बाद भी जब मृतक फोन नहीं उठाया तो उनकी पत्नी शर्मिला मुखर्जी अपने परिचित सुशांत विश्वास के पास फोन कर खैरियत जानना चाहिए।सुशांत विश्वास मृतक के घर का दरवाजा खटखटा रहे थे तो उन्होंने अंदर से कोई हरकत या आवाज नही सुनाई तो दरवाजे पर थोड़ा दबाव बनाया तो दरवाजा खुल गया आवाज देते हुए घर में प्रवेश किया तो किसी प्रकार की प्रतिक्रिया न मिलने पर मृतक के बेडरूम में पहुंचे तो सुप्रभात बेडरूम में लगा पंखे पर झूलते हुए पाए गए। जिसकी सूचना मृतक के पत्नी शर्मिला मुखर्जी को दी तथा विश्रामपुर पुलिस थाना में सूचना भी दी । विश्रामपुर पुलिस फिलहाल सूचना पर मार्ग कायम कर परिजनों के रायपुर से आने की प्रतीक्षा कर रही है। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी एवं पुत्र पुत्री रायपुर में निवास करते हैं तथा वे विश्रामपुर में रहते थे तथा बालाजी इलेक्ट्रिकल्स नामक दुकान संचालित करते थे। मृतक सुप्रभात मुखर्जी का आत्महत्या करने का अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है तथा पुलिस को सुसाइड नोट भी अप्राप्त है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57