Advertisement

लोगो/मोनो निर्माण के लिए स्वेच्छिक प्रस्ताव 25 मई तक आमंत्रित!

लोगो/मोनो निर्माण के लिए स्वेच्छिक प्रस्ताव 25 मई तक आमंत्रित!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी // जिले के पर्यटन क्षेत्रों को प्रोत्साहित, प्रसारित एवं इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लोगो/मोनो-टी शर्ट, कॉफी मग, पानी बॉटल, बांस का फोटो फ्रेम, चाबी रिंग आदि में डिजाईन का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जिले के इच्छुक व्यक्ति, संस्था, फर्म के माध्यम से प्रस्ताव आगामी 25 मई तक आमंत्रित किया है। सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें थीम के रूप में धमतरी के पर्यटन स्थल होगा तथा लोगो/मोनो का डिजाईन प्रभावी एवं आकर्षक होना चाहिए। इच्छुक व्यक्ति, संस्था, फर्म द्वारा लोगो/मोनो को जिला पंचायत स्थित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), में नियत तिथि तक जमा किया अथवा ई-मेल dsbmg-dmt.cg@gov.in एवं वॉट्सएप नंबर 94241-24502 तथा 98933-78716 पर भी भेजा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रस्तावों का संकलन कर जिला स्तरीय समिति द्वारा उत्कृष्ट लोगो/मोनो डिजाईन का चयन कर पर्यटन क्षेत्र में उपयोग किया जायेगा। साथ ही चयनित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57