Advertisement

फलों कि कीमतों में बेतहास वृद्धि से आम लोगो के पहुंच से हुआ बाहर

फलों कि कीमतों में बेतहास वृद्धि से आम लोगो के पहुंच से हुआ बाहर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही// प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ //विश्रामपुर -सूरजपुर जिला का सबसे बड़ा फल बाजार बिश्रामपुर है जहां विभिन्न प्रजातियों के फल मिलते है परंतु इसकी कीमतों में बेतहासा वृद्धि होने के कारण आम जनों की पहुंच से बाहर है। बताया जाता है कि गर्मी की वजह से फल बाजार मे फलों कि विक्री मंदा चल रहा है। विभिन्न फलों का आवक है परंतु इसके कीमतों में बेताहस वृद्धि के कारण आम जनों के पहुंच से बाहर है ।प्रमुख फलों की कीमतों पर एक नजर डालें तो इन दोनों ज्यादा मिलने वाला तरबूज प्रति किलो 15 से 20 रुपए , रॉयल नामक विदेशी फल जो न्यूजीलैंड से पहुंचता है 220 रू किलो ,हिमाचल प्रदेश से पहुंचने वाला विनार सेव 160 रु प्रति किलो , कश्मीर से पहुंचने वाला डिलीशियस नामक सेव 150 रु बिक रहा है इसी प्रकार दसहरी आम जो सैनलपुर का से आता है प्रति किलो 100 रु, आंध्र प्रदेश से आने वाला बेगानी आम 70 से 80 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। अंगूर प्रति किलो 100 रु ,माल्टा नमक संतरा 140 रुपए, बेंगलुरु से आने वाला नारियल पानी 60 रुपए प्रति नग अनार 140 रुपए प्रति किलो,पपीता 40 रु प्रति किलो,मौसमी 60 रू प्रति किलो, अन्नानास प्रति नग 100 रु बिक रहा है। फलों की कीमतों में खासकर आम की कीमतों में काफी वृद्धि होने के कारण आम लोगों की पहुंच से बाहर है। नियमित फलों का सेवन करने वालों के लिए फलों की कीमतें मायने नहीं रखता वे नियमित अपने मनपसंद फलो कि खरीदी कर रहे। थोक एवं फुटकर फल व्यवसायी शैलेश सिंह एवं सौरभ सिंह ने बताया कि फलों की कीमतें उत्पादन के साथ-साथ परिवहन दर के ऊपर निर्भर करता है। फल के शौकीन उपभोक्ताओं के लिए फलों की कीमतें मायने नहीं रखता वे कीमतें नहीं अच्छे प्रजाति के स्वादिष्ट फलों की मांग करते हैं। हम सब की कोशिश होती है कि अच्छे गुणवत्ता वाले फल उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं इसमें अभी तक ईश्वर की कृपा से हम सब सफल हुए हैं, यही कारण है कि सूरजपुर जिला में सबसे बड़ा फल का बाजार विश्रामपुर में है जहां दूर-दूर से लोग फल खरीदी करने आते हैं। हम उनकी उम्मीदों पर खरा होने का भी प्रयास करते हैं।
हर प्रकार का मिलता है फल अतः यही से करते हैं खरीदारी -संजय जैन
जैन इलेक्ट्रिकल्स के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी संजय जैन जो सुरजपुर से आते है वे कहते है कि सूरजपुर जिला मुख्यालय अवश्य है परंतु वहां फल दुकान बहुत कम है जो है वह भी विभिन्न प्रकार के फलों का संग्रह नहीं रखते है।विश्रामपुर में हर प्रकार का फल मिल जाता है इसलिए यहीं से खरीदारी करना अच्छा लगता है विश्रामपुर का फल बाजार जिले का सबसे बड़ा फल बाजार है ।फलों की दुकान देखने से ही लगता है कि यहां के लोग फल के ज्यादा शौकीन है। बसदेई निवासी विनीत श्रीवास्तव कहते हैं कि विश्रामपुर में जिस प्रकार का फल खरीदना चाहते हैं वे सभी मिल जाते हैं इसलिए इधर-उधर भटकने से बेहतर है कि एक ही स्थान से सभी फलों की खरीदारी करें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05