कोरबाताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS : सचिन को बिच्छू ने मारा डंक, इमरजेंसी में नहीं मिले डॉक्टर, वक्त पर इलाज न मिलने पर गई जान

कोरबा: जिले के खम्हरिया गांव एक ऐसा मामला आया है जहां एक 10 वर्ष के बच्चे की बिच्छू के डंक मारने से मौत हो गई। एसईसीएल के गेवरा स्थित अस्पताल में उपचार के बाद उसे कोरबा के लिए रेफर किया गया। इमरजेंसी में किसी डॉक्टर के मौजूद न होने पर बच्चे का उपचार समय पर शुरू नहीं हो सका। मृतक के पिता ने डाक्टरों पर आरोप लगाया कि सही समय पर उपचार मिलता तो आज मेरा बेटा जीवित होता।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

हरदीबाजार थाना के खम्हरिया गांव में रहने वाले सचिन निराला को सुबह बिच्छू ने डंक मार दिया था। घटना के दौरान बालक अपने कुछ मित्रों के साथ घर के नजदीक खेल रहा था। अचानक हुई घटना से उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर घर के लोग हरकत में आए और मुखिया को फोन पर जानकारी दी गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मृतक के पिता लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि वो निजी एंबुलेंस का चालक है। घटना के वक्त वह काम पर गया हुआ था। मुझे फोन पर जानकारी मिली कि उसके बच्चे को किसी जहरीले बिच्छू ने काट लिया। जैसे-तैसे मैं घर पहुंचा और आनन-फानन में पीड़ित को एनसीएच गेवरा पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर पवन ने जरूरी उपचार किया। इसके बाद पीड़ित के द्वारा सीने में दर्द की शिकायत करने पर उसे कोरबा के लिए रेफर किया गया। आरोप है कि जिला अस्पताल में इमरजेंसी में ड्यूटी डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। अगर बेटे को वक्त रहते इलाज मिल जाता तो शायद आज वो जिंदा होता।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!