छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राज्य

माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान शुरू होने से पहले बूथ में मौजूद होकर करते रहेंगे केन्द्र की निगरानी

माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान शुरू होने से पहले बूथ में मौजूद होकर करते रहेंगे केन्द्र की निगरानी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – विधानसभा निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए आज यहां कलेक्टरेट परिसर के दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमा शंकर बंदे एवं नोडल प्रशिक्षण युगल किशोर उर्वसा की उपस्थिति में माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बैठक में मास्टर ट्रेनर श्री झा ने सभी माइक्रो ऑब्जर्वर को पीपीटी के माध्यम से माइक्रो ऑब्जर्वर के कार्य एवं उत्तरदायित्वों को विस्तार से बताया गया। माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति क्रिटिकल मतदान केन्द्रों में लगाई जाती हैैं। ये सामान्य प्रेक्षक के प्रतिनिधि के रूप में मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर मतदान प्रक्रिया का पर्यवेक्षण कार्य करते हैं। माइक्रो ऑब्जर्वर, सामान्य प्रेक्षक के निर्देशन एवं नियंत्रण में कार्य करेंगे। माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर जिस कार्यों कि निगरानी की जानी है, वह वास्तविक मतदान प्रारम्भ होने के समय 90 मिनट पूर्व सम्पन्न होने वाली मॉक पोल प्रक्रिया की निगरानी करना, मॉक पोल करने के बाद उसके डाटा को क्लीयर बटन दबाकर हटाने के कार्य का निगरानी, व्ही. व्ही. पेट के ड्रॉप बॉक्स के मॉक पोल की पेपर पर्चियों को निकालकर काले रंग के लिफाफे में सील बंद करने की कार्य की निगरानी, मतदाताओं के मतदान कक्ष में आने और जाने की व्यवस्था देखना, मतदाता रजिस्टर प्रारूप 17 की प्रवीष्टियों देखना, मतदान मशीन सीलिंग प्रक्रिया की निगरानी, मॉक पोल प्रमाण पत्र तैयार करने के कार्य में निगरानी, मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति एवं उनके आचरण का अवलोकन, उनके एन्ट्री पास का अवलोकन, मतदान केन्द्र में उपलब्ध सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं बिजली की उपलब्धता, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय का होना, पर्याप्त फर्नीचर, छाया, रैम्प का अवलोकन, मतदाता के पहचान के दस्तावेज के आधार पर मतदाता का पहचान करने के कार्य का निगरानी, अमिट स्याही के उपयोग के प्रक्रिया की निगरानी, ई.व्ही.एम. एवं व्ही. व्ही. पैट के प्रतिस्थापन की निगरानी, मत को गोपनीयता रखे जाने के कार्य की निगरानी के बारे में विस्तार से बताया गया। माइक्रो आब्जर्वर को यह बताया गया कि सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर दिये गये प्रपत्र में सही-सही जानकारी भरकर उसे सामान्य प्रेक्षक के पास जमा करना है। उन्हें रिपोर्टिंग फॉर्मेट को भरने के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण अंत में माइक्रो आब्जर्वर से मॉक पोल कराकर मॉक पोल प्रक्रिया की जानकारी का प्रयोगिक कराया गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!