Advertisement

मतगणना केन्द्र परिसर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगी ड्यूटी

मतगणना कार्य के दौरान मतगणना केन्द्र परिसर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगी ड्यूटी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर //लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के निर्वाचन उपरांत 04 जून 2024 को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 01-सरगुजा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जिला सरगुजा के लिए मतगणना केंन्द्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में मतगणना कार्य सम्पन्न किया जाना है। मतगणना कार्य के दौरान पॉलिटेक्निक परिसर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी मतगणना समाप्ति तक लगायी गई है।
जिसमें अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी, धौरपुर(लुण्ड्रा) राम सिंह ठाकुर एवं नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी लखनपुर सुश्री दीप्ति जायसवाल को मतगणना केंन्द्र की सम्पूर्ण व्यवस्था, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सरगुजा जे.आर. सतरंज एवं नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मैनपाट कृष्ण कुमार कंवर की शासकीय अधिकारी-कर्मचारी प्रवेश द्वार लाइवलीहुड कॉलेज रिंग रोड की ओर से, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सरगुजा नीरज कौशिक एवं प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंण्डाधिकारी मैनपाट संजय कुमार की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09-लुण्ड्रा एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10-अम्बिकापुर प्रवेश द्वार, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी लण्ड्रा लकेश्वर सिदार की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11-सीतापुर प्रवेश द्वार, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी उदयपुर श्रीमती चन्द्रशीला जायसवाल की प्रवेश द्वार से मतगणना कक्ष 09 लुण्ड्रा तक, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अम्बिकापुर निखिल श्रीवास्तव की प्रवेश द्वार से मतगणना कक्ष 10 अम्बिकापुर तक, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सीतापुर रामसेवक पैकरा की प्रवेश द्वार से मतगणना कक्ष 11 सीतापुर तक, अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी, उदयपुर बी आर खाण्डे की अभ्यर्थी एवं मतगणना अभिकर्ता प्रवेश द्वार पार्किंग साईड आईटीआई की ओर से, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बतौली श्रीमती तारा कुमारी सिदार की मीडिया सेंटर, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री कमलेश कुमार मिरी की मेन गेट पॉलिटेक्निक कॉलेज(सीआरपीएफ मेन गेट) एवं आब्जर्वर,डीईओ कक्ष में ड्यूटी लगाई गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57