Advertisement

मतगणना हॉल में मोबाईल फोन, स्मार्ट वॉच, सहित इलेक्ट्रानिक उपकरण और बीड़ी, सिगरेट, गुटका पूर्ण रूप से प्रतिबंधित

मतगणना की तैयारी के सम्बन्ध में 02 जून को सुबह 9 बजे से जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में मतगणना स्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगा ड्राई रन

मतगणना हॉल में मोबाईल फोन, स्मार्ट वॉच, सहित इलेक्ट्रानिक उपकरण और बीड़ी, सिगरेट, गुटका पूर्ण रूप से प्रतिबंधित

अम्बिकापुर // लोकसभा निर्वाचन 2024 अतंर्गत अंतिम चरण में 04 जून को पॉलीटेक्नीक कॉलेज अम्बिकापुर में मतगणना की जायेगी। मतगणना कार्य में नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मतगणना कार्य हेतु आवश्यक तैयारी के संबंध में 02 जून 2024 को प्रातः 9 बजे से मतगणना स्थल में ड्राई रन किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर की उपस्थिति में ड्राई रन किया जायेगा। इस दौरान राजनीतिक दल भी मौजूद रहेंगे।
मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए अधिकृत प्रवेश पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जायेगा। मतगणना हॉल के भीतर मोबाईल फोन, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण और बीड़ी, सिगरेट, गुटका पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार मतगणना हॉल के भीतर पासधारी अभ्यार्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं अथवा मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए एनालॉग केल्कुलेटर प्रदाय किया जाएगा। इसके साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जिन सामग्रियों को मतगणना हॉल के भीतर पासधारी अभ्यार्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं अथवा मतगणना अभिकर्ताओं को ले जाने की अनुमति दी गई है। उनमें कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्ररूप 17 सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निग आफिसर द्वारा प्रदाय किए गए इवीएम और वीवीपैट की सूची, जो विधानसभा के विभिन्न मतदान में प्रयोग में लायी गई है। प्लास्टिक पेन या पेंसिल साथ ले जाने की अनुमति होगी। आयोग द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मतगणना केन्द्र में प्रवेश हेतु प्राधिकार पत्र जारी किए गए हैं, प्राधिकार पत्र प्राप्त मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मतगणना केन्द्र में मीडिया सेंटर भी बनाया गया है।
मतगणना दिवस को डाक मतपत्रों की गणना रिटर्निंग अधिकारियों के मुख्यालय जिलों में 4 जून को प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हो जाएगी। डाक मतपत्रों की मतगणना 8 बजे प्रारम्भ होने के आधे घंटे बाद अर्थात साढ़े 8 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारम्भ की जाएगी। प्रदेश में 11 रिटर्निंग अधिकारियों के मुख्यालय जिलों को छोड़कर शेष 22 जिलों में 8 बजे से ही ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारम्भ कर दी जाएगी। वोटों की गणना के लिये कुल 14 टेबल विधानसभावार लगायी जायेगी। प्रत्येक राउंड में प्राप्त मतों का टेबुलेशन करने के साथ ही जानकारी आरओ के माध्यम से अनाउंस कराई जाएगी।
सरगुजा संसदीय क्षेत्र के जिलों में मतदान की संक्षिप्त जानकारी-
लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत सरगुजा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सरगुजा जिले में वोटिंग प्रतिशत 79.23 रहा, जिसके तहत कुल 5 लाख 20 हजार 84 मतदाताओं ने मतदान किया। सूरजपुर जिले में 79.82 मतदान प्रतिशत रहा, जिसके तहत 5 लाख 75 हजार 292 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह बलरामपुर जिले में मतदान प्रतिशत 80.77 एवं कुल मतदान 04 लाख 55 हजार 827 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57