Advertisement

मतगणना 4 जून को सरगुजा संसदीय क्षेत्र में 14 लाख 53 हजार 444 वोटों की होगी गणना

मतगणना 4 जून को सरगुजा संसदीय क्षेत्र में 14 लाख 53 हजार 444 वोटों की होगी गणना

अब तक लगभग 2500 डाक मतपत्र प्राप्त, मतगणना दिवस सुबह सात बजे तक प्राप्त किए जाएंगे इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट

मतगणना स्थल पर तीन लेयर में रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर // लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले में 04 जून को मतगणना होनी है जिसमें 7 मई को मतदान दिवस पर सरगुजा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में ईवीएम के जरिए हुए कुल 14 लाख 53 हजार 444 वोटों की गणना की जायेगी।
इस दौरान पोस्टल बैलेट यानी डाक मतपत्र की भी गणना की जायेगी। अब तक लगभग 2500 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें पोस्टल बैलेट और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट 4 जून को सुबह सात बजे तक प्राप्त किए जायेंगे।
संसदीय क्षेत्र हेतु डाक मतपत्र की गणना सरगुजा स्थित मतगणना केंद्र में की जायेगी। यहां डाक मतपत्र की गणना हेतु पृथक मतगणना कक्ष बनाया गया है जहां पोस्टल बैलेट हेतु 6 टेबल और ईटीबीपी हेतु 8 टेबल लगाए गए हैं।
प्रत्येक विधानसभावार मतगणना के लिए ईवीएम मतगणना हेतु 14-14 टेबल लगाए जाएंगे।
मतगणना के दौरान पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मतगणना स्थल में तीन लेयर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यदि कोई कानून व्यवस्था का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मतगणना स्थल के अंदर एवं बाहर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर तत्काल पुलिस एक्शन ले सकेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57