Advertisement

मतगणना दिवस 4 जून को आम जनता के आवागमन हेतु जारी ट्रैफिक एडवायजरी

मतगणना दिवस 4 जून को आम जनता के आवागमन हेतु जारी ट्रैफिक एडवायजरी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर// “ लोकसभा निर्वाचन-2024“ का मतगणना 04 जून को पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने के कारण आम जनता को यातायात के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत् रखते हुये अम्बिकापुर शहर एवं अम्बिकापुर से होकर आने-जाने वाली वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके इसलिए सरगुजा पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी (प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक के लिए) जारी किया गया है, जो निम्नानुसार है-
(01) :- मनेन्द्रगढ़ रोड़, बनारस रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग सांई मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेसीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर मोड़, कन्या परिसर रोड़ होते हुये गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड़, बस स्टैण्ड होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।
(02) :- गढ़वा रोड़, प्रतापपुर रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड़ का प्रयोग करते हुये प्रतापपुर चौक, लरंगसाय चौक, चांदनी चौक, सद्भावना चौक, भारतमाता चौक, बिलासपुर चौक, बस स्टैण्ड की ओर से होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।
(03) :- रायगढ़ रोड़, बिलासपुर रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड़ का प्रयोग करते हुये भारतमाता चौक, लरंगसाय चौक, बिलासपुर चौक, बस स्टैण्ड, गंगापुर मोड़ की ओर से होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।
(04) :- आपातकालीन सेवा संबंधी वाहन को अम्बिकापुर शहर के सभी मार्गो से आने एवं बाहर जाने के लिए छूट रहेगा।
’“ लोकसभा निर्वाचन-2024“ मतगणना स्थल आने वाले सभी वर्गों हेतु प्रतिबंधित पदार्थ – गुटखा, तम्बाकू व अन्य नशीली पदार्थ, माचिस, लाईटर, व अन्य ज्वलनशील पदार्थ, एवं किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57