Advertisement

जिला पंचायत सीईओ ने किया केनापारा का निरीक्षण

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर 26 जून 2021/ कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने केनापारा पर्यटन स्थल पहुंच कर विभिन्न विभागों द्वारा पर्यटन स्थल में मल्टी यूटिलिटी के रूप में विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा सभी संबंधित विभाग को भूमि का चिन्ह आंगन कर उचित कार्य योजना बनाने निर्देश दिए जिससे कार्य को जल्द प्रारंभ किया जा सके ।
गौरतलब है की केनापारा पर्यटन स्थल को मल्टी यूटिलिटी रोजगार परक एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न एक्टिविटी किया जाना है उसके लिए संबंधित विभाग अपने कार्य के लिए भूमि का चिन्ह अंकन कर कार्य योजना बना रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने केनापारा पर्यटन स्थल पहुंच कर विभाग वार कितना कितना क्षेत्र में कार्य करेंगे, कौन सा विभाग कहां रहेगा कितने मैं भूमि की आवश्यकता होगी ,क्षेत्र कितना है जिसमें विभाग के कार्यों का निर्माण किया जाना है का निरीक्षण किया। उन्होंने नेशनल हाईवे की 400 मीटर की दूरी पर केनापारा पर्यटन स्थल का बड़ा गेट बनाने कहां एवं निर्धारित स्थल पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने पार्किंग व्यवस्था, महिला स्व सहायता समूह के वर्किंग शेड, टिकट काउंटर, दुकान बनाने के लिए निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के लिए स्विमिंग पूल, फाउंटेन म्यूजिक, पहाड़ के ऊपर कृत्रिम पानी का झरना बनाने, क्रिकेट नेट, पानी के किनारे बालू का एरिया होगा जहां पर्यटक सुविधा अनुसार वॉलीबॉल सहित अन्य खेल खेल सकता है इसके लिए क्षेत्र का निर्धारण कर कार्य योजना बनाने निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने बोटिंग प्वाइंट का भी जायजा लिया जिसमें फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, टेंपल पॉइंट, सनसेट पॉइंट का निरीक्षण किया जिसमें पर्यटक वोटिंग के माध्यम से वहां तक पहुंचेंगे इसके लिए व्यवस्थित कार्य योजना बनाने विभाग को निर्देशित किया जिससे पर्यटन स्थल आकर्षक हो सके। उन्होंने शासन की कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन करने के लिए स्थल सुनिश्चित करने कहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57