छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से की बात, कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम…………………

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से की बात, कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम…………………

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// अम्बिकापुरः कृषि विज्ञान केन्द्र में शनिवार 9 दिसंबर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभार्थियों से बात की। इस दौरान युवाओं से बात करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति के बलबूते कठिन से कठिन कार्य किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शासन ने जो योजनाएं बनाई हैं, उनका उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने जागरूकता वाहन चलाया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का जागरूकता वाहन इन दिनों गांव-गांव और गली-गली जा रहा है और लोगों को सरकार की योजना के बारे में बताया जा रहा है जिससे लोगों को इसका लाभ मिले।  प्रधानमंत्री ने इस दौरान विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से संवाद भी किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं का पूर्ण लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जिससे लोगों को कम समय में ही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, मुद्रा योजना ने लोगों के जीवन में बदलाव लाया है, इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। स्वसहायता समूह से जुड़कर महिलाएं नये रोजगार सृजित कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रहीं हैं। युवा वर्ग कौशल उन्नयन कर स्वरोजगार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नमो ड्रोन दीदी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना आगामी समय में कृषि व महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। ड्रोन के माध्यम से उन्नत कृषि व आधुनिकीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा तथा ड्रोन के संचालन से महिलाएं स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त करेंगी। इस दौरान उन्होंने फिट इंडिया मुवमेंट के संबंध में भी चर्चा की और सभी वर्ग के लोगो को फिट रहने प्रोत्साहित किया।
उक्त वर्चुअल कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से देशभर से लोग जुड़े रहे। जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र अजिरमा में उक्त वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, उप संचालक पंचायत श्री यशपाल प्रेक्षा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र अजिरमा के वैज्ञानिकों द्वारा उपस्थित किसानों को उन्नत कृषि व जैविक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्थित लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाईयां प्रदान की गई।
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!