Advertisement

जिले में टर्की और ऐमू पालन की भी होगी शुरूआत कलेक्टर ने ली एनआरएलएम एवं बिहान के सदस्यों की बैठक

प्रभा सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// जिले में कुक्कुट पालन संभावनाओं के देखते हुए तथा समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए अब टर्की और ऐमू पालन की भी शुरूआत की जाएगी। इसके लिए पहले प्रायोगिक तौर पर चिन्हांकित स्थानों पर प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में एनआरएलएम एवं बिहान के कर्मचारियों की बैठक में टर्की एवं ऐमू पालन के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कर्मचारियों को फील्ड में होने वाली समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के विषय मे चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि एनआरएलएम की गतिविधियां ग्रामीण आजीविका से जुड़ा हुआ है जिसमें कर्मचारियों को फील्ड विजिट से लेकर कार्ययोजना बनाने संबंधी महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करना होता है। इसलिए कोई भी जनपद सीईओ एनआरएलएम के कर्मचारियों को जनपद के कार्यो में बिना अनुमति के कहीं भी संलग्न नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि एनआरएलएम के कर्मचारी गौठान में अतिरिक्त आय अर्जन के लिए मल्टीएक्टिविटी गतिविधि प्रारम्भ करने हेतु प्लान करें। रिपा के अंतर्गत औद्योगिक इकाई स्थापित कर महिलाओं को नियोजित करें। मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं को मेट के रूप में रखा जाए जिससे अधिक से अधिक महिला काम पर आएं। कलेक्टर ने कहा कि चिट-फंड कंपनियों के जाल में फंसकर ग्रामीण ठगी का शिकार हो रहे है। ग्रामीणों को इन कंपनियों के चंगुल से बचाने तथा जागरूक करने के लिए समूह की महिलाएं आगे आएं। कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं के आय में ज्यादा से ज्यादा बढ़ोत्तरी करने के लिए अतिशेष उत्पादित माल को विदेश में सप्लाई करने हेतु एपीडा (एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट एक्सपोर्ट डेवलपमेंट आथरिटी ) में पंजीयन करने की दिशा में कार्य किया जाए। बैठक में बकरी पालन, मछली पालन, डेयरी संचालन आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान डीपीएम नीरज नामदेव, संतोष दुबे, सुभाष मिश्रा, राहुल मिश्रा,  देवेंद्र पटेल, राजन सोनी, बेसिक्स संस्था से अखिलेश सिंह और रंजीत सोनी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47