Advertisement

मुस्कुराते, खिलखिलाते बच्चे पहुंचे स्कूल

जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी / जिले में आज शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चे मुस्कुराते, खिलाखिलाते हुए स्कूल पहुंचे और मौके पर उपस्थित गुरूजनों, गणमान्य नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों ने बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर स्वागत किया। धमतरी विकासखण्ड के कण्डेल स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू सहित अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना की और विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जल जगार उत्सव संबंधी कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कण्डेल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक साहू ने वृक्षारोपण भी किया।
जिले के सभी विकासखण्ड़ों के नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत मुंह मीठा कराकर, गुलाल लगाकर, गिफ्ट और पुस्तक वितरित किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग में संचालित विभिन्न उत्कृष्ट योजनाओं के बारे में जानकारी दी और बच्चों व शिक्षकों को जीवन में हर क्षेत्र में आगे बढ़ने व शिक्षा जगत को और आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण किया गया। वहीं छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल के हाई एवं हॉयर सेकेण्डरी स्कूल में जिले में टॉप किये बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर अतिथियों के हाथों सम्मानित भी किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57