Advertisement

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र अंतर्गत आटा, दाल मिल, राईस मिल, पोहा मिल, सूजी, रवा, नमकीन मिठाई निर्माण, चिप्स, आचार, बड़ी, पापड़, मसाला उद्योग व दुग्ध आधारित उत्पाद इकाईयों की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि इन इकाईयों की स्थापना के लिए पात्रतानुसार 35 प्रतिशत एवं 10 लाख रूपये तक अनुदान उपलब्ध है तथा इसमें व्यक्तिगत उद्यमी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के संबंध में कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 66 स्थित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ उपस्थित होकर जानकारी ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 07722-232966 और मोबाईल नंबर 94252-14763 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57