छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसूरजपुर
Trending

सूरजपुर: ओडगी महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का भव्य समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम

सूरजपुर जिले के ओडगी स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का बैजनाथपुर में भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक शर्मा रहे।

सूरजपुर: ओडगी महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का उत्साहपूर्वक समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम

सूरजपुर/20 फरवरी 2026/ शासकीय नवीन महाविद्यालय ओडगी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम पंचायत बैजनाथपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक शर्मा रहे, जो भूतपूर्व प्राचार्य पंडित रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय एवं दुर्गा सेवाश्रम जमड़ी के संस्थापक हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

कार्यक्रम में बीडीसी प्रतिनिधि नेहा सिंह, ग्राम सरपंच दुलार सिंह आगरे, परसिया सरपंच प्रतिनिधि शिव आगरे तथा कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के प्राचार्य बृजलाल साहू सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय प्राचार्य एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार सातपुते तथा सहायक प्राध्यापकों द्वारा किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

स्वयंसेवकों ने स्वागत गीत एवं राज्य गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की तथा भारतीय एवं छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा पर आधारित नृत्य, गीत, नाटक एवं नुक्कड़ नाटिका की आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एनएसएस जनजागरूकता का सशक्त माध्यम – डॉ. अशोक शर्मा

मुख्य अतिथि डॉ. अशोक शर्मा ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना को जनजागरूकता का सशक्त माध्यम बताते हुए स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के जोश, ऊर्जा और समर्पण से ही देश विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर होगा।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा चबूतरा निर्माण, मंदिर लिपाई, नारा लेखन, स्वच्छता अभियान एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने शिविर को समाजोपयोगी बताते हुए स्वयंसेवकों के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!