एलपीजी गैस उपभोक्ता अपना जल्द ई केवाईसी कराए अन्यथा नहीं मिलेगा सब्सिडी

एलपीजी गैस उपभोक्ता अपना जल्द ई केवाईसी कराए अन्यथा नहीं मिलेगा सब्सिडी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर-समस्त एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है की अपने बैंक अकाउंट में सबसिडी प्राप्त करने हेतु अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर अपना ई -के वाई सी करवाना अनिवार्य रूप कराए ।

इंडियन आयल के हवाले से इंडेन गैस एजेंसी बिश्रामपुर के व्यवस्थापक सुशील कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए आगे बताया कि केवाईसी पूर्ण करने की आखरी तिथि 31-जुलाई 2024 है. केवाईसी न कराने की स्थिती में एल.पी.जी की सब्सिडी उपभोक्ता बैंक खाते में प्राप्त नहीं होगी।.उपभोक्ता जल्द ही अपने एल.पी.जी वितरक से सम्पर्क कर अपना ई -केवाईसी पुराकरा ले।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

सुराजपुर जिला के 77301 उपभोक्ताओं मे से 32232 का ही केवाईसी
यहां बता दे कि सूरजपुर जिला में कुल 77301 इंडेन ग्राहक हैं जिसमें से केवल 32232 ग्राहक का ई केवाइसी हुआ है और 45069 ग्राहकों का अभी भी करना बाकी है । व्यवस्थापक सुशील कुमार ने समस्त इंडेन गैस ग्राहकों से अपील किया है कि जिनका ई केवाईसी नहीं हुआ है वो गैस एजेंसी में जा कर ई केवाइसी करवाएं अन्यथा उनके खातों में सब्सिडी कि राशि नहीं पहुंचेगी