Advertisement

कलेक्टर जनचौपाल में आमजनों की सुनी गई समस्याएं!

कलेक्टर जनचौपाल में आमजनों की सुनी गई समस्याएं!

आवेदनों का परीक्षण कर समय सीमा में निराकृत करने हेतु किया निर्देशित!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा / जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनचौपाल में आज कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों, पहाड़ी क्षेत्रों, वनांचलों से अपनी समस्याओं, शिकायतों के निराकरण हेतु आने वाले लोगों की परेशानियों को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। जनचौपाल में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रकरणों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर दिनेश नाग, सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्रीकांत कसेर, जिला शिक्षा अधिकारी टी. पी. उपाध्याय, जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम सिंह कंवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
जनचौपाल में आज स्वास्थ्य उपचार, नए अंत्योदय राशन कार्ड निर्माण, रोजगार की मांग, सड़क नाली निर्माण, जाति प्रमाण पत्र, बाजार शेड निर्माण, बिजली कनेक्शन हटवाने, अतिक्रमण हटाने, रिकार्ड दुरुस्ती, अभिलेख शुद्धता, नामांतरण, मुआवजा दिलवाने, नए विद्यालय भवन, सीमांकन कराने जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए जिससे आवेदक को दोबारा जनचौपाल में आना ना पड़े।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57