Advertisement

वर्मी कम्पोस्ट बेचकर शहरी गोठान की महिलाओं ने कमाए 39 लाख

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// नगर निगम अम्बिकापुर अंतर्गत शहरी गोठान में कम्पोस्ट खाद तैयार कर और उसे बेचकर समूह की महिलाओं ने 39 लाख 90 हजार रुपए आमदनी प्राप्त की है। आयुक्त प्रभाकर पांडे ने बताया कि गोधन न्याय योजना अन्तर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा क्रय किये गये गोबर से वर्तमान में 3 हजार 890 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया गया है। गोठान में तैयार सभी वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है जिससे गोठान समूह को राशि 39 लाख 90 हजार रुपये आय प्राप्त हुई है। अब तक 400 किवंटल सुपर कम्पोस्ट भी तैयार किया जा चुका है। प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में अम्बिकापुर नगर निगम द्वारा सर्वाधिक वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया गया है। निगम द्वारा गोठानों में तैयार वर्मी खाद का डोर टू डोर विक्रय भी स्वच्छता दीदियों के द्वारा किया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट के अतिरिक्त गोठानो में गो-काष्ट, कंडा, घन जीवामृत आदि का उत्पादन भी दीदियों द्वारा किया जा रहा है। तैयार उत्पाद का विक्रय गोधन एम्पोरियम के माध्यम से किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना के माध्यम से नगर के गोपालको को गोबर विक्रय से आज तक 67 करोड़ रूपये भुगतान किया जा चुका है। महिला समूहों द्वारा गोबर से निर्मित वर्मी कम्पोस्ट विक्रय से प्राप्त आय से समूह की दीदीयाँ खुश हैं। गोठानो में तैयार उच्च गुणवत्तायुक्त वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट के विक्रय से गोठान में कार्यरत समूह एवं नगर के पशुपालकों को अच्छी आय प्राप्त होने के साथ-साथ नगर एवं आस-पास के कृषको को जैविक खेती हेतु उच्च गुणवत्ता का खाद आसानी से उपलब्ध हो रहा है। साथ ही कृषकों द्वारा गोठान में बने जैविक खाद के प्रयोग से तैयार गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद, अनाज, फल, सब्जी आदि का लाभ भी नागरिकों को मिलेगा। उल्लेखनीय हैं कि निगम द्वारा वर्तमान में 53 हजार 384 क्विंटल गोबर क्रय किया गया है जिसमे से 947 क्विंटल गोबर का उपयोग वर्मी कम्पोस्ट पिट में एवं शेष गोबर को डी-कॉम्पोस्टर का प्रयोग कर सुपर कम्पोस्ट बनाने में उपयोग किया गया है। निगम के शहरी गोठान में 425 वर्मी पिट शेड सहित बनाये गए हैं जिसमें क्रय किये गये समस्त गोबर का प्रोसेस किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47