Advertisement

CG NEWS : कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान ने जहर खाकर दे दी जान

कोरबा : CG NEWS : जिले के श्यांग थाना क्षेत्र में एक किसान ने आत्महत्या कर ली है. 48 वर्षीय किसान सालिकराम ने जहर खाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि, मृतक कर्ज से बहुत परेशान था। जिसके दबाव में आकर सालिकराम ने यह कदम उठाया है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मृतक के बेटे ने बताया कि कर्ज के चक्कर में हमारे 2 खेत गिरवी पड़े हैं. कर्ज के कारण उसके पिता ने मौत को गले लगा लिया है. जहर के असर से सालिकराम की तबीयत बिगड़ गई थी. उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई.

फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57