Advertisement

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के अध्यक्षीय कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं फलदार वृक्षों का रोपण कार्य किया व श्रमदान भी किया।


राजपुर/ 29/06/2021/प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के अध्यक्षीय कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बरियों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष/जिला प्रवक्ता सुनील सिंह के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में साफ सफाई की इसके बाद ग्राम मदनेश्वरपुर के गौठन में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ फलदार वृक्षों का रोपण कार्य किया व श्रमदान भी किया।

इस अवसर पर सुनील सिंह ने कहा की सेवा और समर्पण के साथ मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस के नीतियों को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता तन-मन-धन लगाकर कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस प्रारंभ से ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई रही है ऐसे कार्य आम लोगों के लिए प्रेरणास्पद होते हैं।

सामूहिक स्वच्छता साफ-सफाई और सम्मान गांधी जी के दर्शनों में शामिल हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उन्हें आत्मसात करने से न केवल व्यक्तिगत जीवन समरता है बल्कि सामाजिक समरसता आपसी प्रेम भी इन सब कार्यों से बढ़ती है।

ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ जनों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जनों को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर आज कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, डॉक्टर बी एन द्विवेदी, सत्येंद्र पांडेय, प्रेम सागर सिंह,सुरेश सोनी, लालसाय मिंज,श्रीमती प्रभात बेला मरकाम, सुदामा राजवाड़े, रामकिशुन एक्का,विनोद श्रीवास्तव,डीपी विश्वकर्मा,नीरज तिवारी, बृजेश मिश्रा,अंकुर गुप्ता राहुल भारती, दयासागर सिंह, अर्जुन यादव, अंकित भगत,संग्राम सिंह,राम सागर यादव मोहम्मद इकबाल,ईश्वरचंद सरपंच,रतन कुमार शंकर यादव,विपिन विमलेश शांडिल्य,नानसाय,मांझी राम,रामबरन,भंडारी राम,भीठल राम,सैनाथ राम,कोन्दा राम, विभु जयसवाल पंकज जायसवाल आयुष ठाकुर व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57