Advertisement

गंगापुर खुर्द अंबिकापुर वार्ड क्रमांक 47 स्कूल-2 में सड़क बिजली एवं पानी की समस्या से आम नागरिक परेशान


गंगापुर खुर्द अंबिकापुर वार्ड क्रमांक 47 स्कूल-2 में सड़क बिजली एवं पानी की समस्या से आम नागरिक परेशान अम्बिकापुर में नया बस स्टैंड से लगभग 1 किलोमीटर दूर तुलसीदास चौक से दक्षिण दिशा में नाला से उत्तर औद्योगिक परिसर के पास ही स्थित इस कॉलोनी में लगभग 40 परिवार पिछले लगभग 12 वर्षों से निवासरत हैं इस कॉलोनी में आज तक मूलभूत आवश्यकताओं सड़क बिजली एवं पानी की समस्याएं का सामना करना पड़ रहा है।

इस क्षेत्र में निवासरत लोगों द्वारा आज से 12 वर्ष पूर्व जमीन क्रय करके घर बनाया गया है यह कि आज से 15 वर्ष पूर्व या प्लाट खाली था जिससे ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित सड़क बना हुआ था जो सांडबार,मठपारा,हर्राटिकरा आदि क्षेत्र से लोगों का आवागमन निरंतर जारी था यह कि यह क्षेत्र पहले ग्राम पंचायत क्षेत्र में आता था पंचायत द्वारा निर्मित या ग्रामीण सड़क जो कि लगभग 20 वर्ष पहले इस वार्ड के लोगों द्वारा तुलसीदास चौक से दक्षिण दिशा में नाला तक रोड हेतु आपसी सहमति से अपनी निजी जमीन देकर सड़क बनाया गया था जिसमें आवागमन चालू था इस रास्ते को मोहल्ले के सभी निवासियों के आपसी सहमति और जमीन के आप भी सहयोग से सार्वजनिक मार्ग का निर्माण किया गया था।

लगभग 20 दिन पूर्व मोहल्ले वालों की आपसी विवाद के कारण मार्ग को बंद कर दिया गया है जिससे आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है तथा इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए कोई अन्य रास्ता ना होने के कारण भारी मुसीबतों का सामना बारिश के मौसम में करना पड़ रहा है। लगभग 2 वर्ष इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली खंभा लगाकर विद्युतीकरण किया गया था तथा लाइन चालू किया गया था अस्थाई विद्युत कनेक्शन होने के कारण मोहल्ले वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उक्त विषय पर मोहल्ले वासियों द्वारा कलेक्टर महोदय को इस विषय की जानकारी देते हुए उचित कार्यवाही करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57