Advertisement

डाईट कोरबा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रशिक्षण हुआ संपन्न

डाईट कोरबा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रशिक्षण हुआ संपन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा // राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य के अनुरूप कोरबा जिला के पांचो विकासखण्ड के सभी सामाजिक विज्ञान विषय का अध्यापन कराने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। यह प्रशिक्षण दो-दो चरणों में संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत दो दिवसीय ऑनलाईन एवं तीन दिवसीय फेस टु फेस प्रभावी एवं गतिविधि आधारित प्रशिक्षण संपन्न कराया गया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित है। प्रशिक्षण में प्रत्येक बिन्दुओं पर चर्चा, परिचर्चा व क्रियाशील तरीके से विस्तार पूर्वक शिक्षकों के साथ विचार साझा किया गया। सम्पूर्ण प्रक्रिया में शिक्षकों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। भयमुक्त कक्षा वातावरण एवं सीखने की स्वतंत्रता पर बल देकर अधिगम प्रक्रिया पूरा कराने पर बल दिया गया। जिससे बच्चों का समग्र विकास हो। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय शिक्षा के साथ-साथ माध्यमिक स्तर से ही बच्चों में व्यावसायिक दक्षता सुनिश्चित करने की बात पर बल देता है। यह अवधारणा भी शिक्षकों को बताया गया।
प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में अतिथि वक्ता के रूप में कमला नेहरू महाविद्यालय से सहायक प्राध्यापक श्री गोविन्द माधव उपाध्याय ने एन.ई.पी. 2020 एवं सामाजिक विज्ञान के प्रमुख बिन्दुओं पर अपना विचार शिक्षकों के साथ साझा किए। इस प्रशिक्षण में संस्था के प्राचार्य श्री रामहरि शराफ एवं वरिष्ट व्याख्याता व पी.एस.टी.ई. प्रभारी श्री पी.के. कौशिक सहित संस्थान के अन्य व्याख्याता एवं स्टाफ उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57