छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

एसडीओपी बेरला व थाना प्रभारी द्वारा पिपरिया में लगाया गया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

एसडीओपी बेरला व थाना प्रभारी द्वारा पिपरिया में लगाया गया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल मार्गदर्शन में थाना, चौकी प्रभारियों के द्वारा जन चौपाल एवं समाधान शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत 8 जुलाई को एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल एवं थाना प्रभारी साजा निरीक्षक विवेक पाटले व थाना साजा स्टॉफ द्वारा थाना साजा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिपरिया के शासकीय स्कुल प्रांगण में ग्रामीणजनों के साथ मंच में बैठकर रूबरू होकर नशा मुक्ति अभियान चलाकर आमजन को नशे का परित्याग कर अपने परिवार समाज और देश की उन्नति में सहयोग प्रदान करने तथा साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया। लोगो को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाये। इस दौरान एक ग्रामीण द्वारा बताया गया की ग्राम देवरबीजा के शिकारी डेरा से ग्राम के लोग अवैध रूप से शराब पीकर आते हैं, जिस पर तत्काल साजा पेट्रोलिंग पार्टी भेजकर शिकारी डेरा में रेड किया गया। आरोपी रवि पारधी अवैध रूप से शराब पिलाये जाने पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। जन चौपाल दौरान ‘समाधान’ हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई। ग्रामीणों को किसी भी अज्ञात व्यक्ति के फोन कॉल पर विश्वास न करने, किसी भी अंजान लिंक अथवा बारकोड को स्कैन न करने, किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपना बैंक से संबंधित कार्ड डिटैल, ओटीपी, पिन, पासवर्ड न बताने एवं अन्य साइबर क्राइम से बचने, फेरी वालो से सावधान रहने और यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये पास्को एक्ट से सम्बंधित कानूनी जानकारियां दे कर सजा व दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया। साथ ही ग्रामीण जनों क़ो आगामी चुनावों के मद्देनजर शांति पूर्ण समपन्न कराने समझाईश दिया गया एवं उपद्रव करने वालो पर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने बताया गया। इस दौरान ‘प्रहरी’ ग्रुप से युवाओं क़ो जोड़ा गया एवं अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई। मतदान केंद्र पिपरिया में 2 मतदान केंद्र व कोरवाय में 1 मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल एवं थाना प्रभारी साजा विवेक पाटले, प्रधान आरक्षक विजय, एमन बघेल व अन्य स्टॉफ एवं ग्राम के सरपंच, पंच, वरिष्ठ व युवा ग्रामीणजन, बच्चियां व महिलाएं लगभग 150 की संख्या में उपस्थित रहें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!