Advertisement

पशु कल्याण और भविष्य में गौवंश को सुरक्षित रखने की दिशा में उठाए कदमः राम के- रघुवंशी

पशु कल्याण और भविष्य में गौवंश को सुरक्षित रखने की दिशा में उठाए कदमः राम के- रघुवंशी

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य ने ली बैठक

युवाओं को पशुपालन से जोड़ने तथा गौवंश की रक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने कहा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा //भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री राम के. रघुवंशी ने आज जिले में गौशाला संचालित करने वाली समिति के सदस्यों और पशुधन चिकित्सा सेवा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में पशु कल्याण और भविष्य में गौवंश की सुरक्षा को लेकर आवश्यक चर्चा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौवंश की रक्षा और पशुपालन समाज के लिए महत्वपूर्ण है। समाज पशुपालन को अपनाकर समस्याओं का समाधान कर सकता है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से गौवंश की रक्षा के लिए युवाओं को जोड़ते हुए समाज को जागरूक करने की दिशा में पहल करने की अपील की। इस दौरान कलेक्टर अजीत वसंत, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान सहित उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं श्री एस पी सिंह सहित अन्य अधिकारी और गौशाला संचालन करने वाले सदस्य उपस्थित थे।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री रघुवंशी ने गाय के उचित रखरखाव के लिए व्यवस्थित गौशाला निर्माण के लिए कदम उठाने कहा। उन्होंने नगर पालिक निगम और सार्वजनिक उपक्रम के सहयोग से सीएसआर के माध्यम से गौशालाओं के संचालन के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। रघुवंशी ने कहा कि जिले में एक अच्छे गौशाला के निर्माण की आवश्यकता है और इस दिशा में पहल की जानी चाहिए। गौशाला के लिए रिक्त भूमि का चिन्हांकन किया जाना चाहिए। उन्होंने पशुओं के लिए चराई भूमि, मनरेगा से मानव प्रबंधन, गौशाला में जल जीवन मिशन के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था, ग्रामीणों को जागरूक करते हुए भूषा और पैरादान को बढ़ावा देने के संबंध में चर्चा करते हुए संबंधितो को इसमे जोड़ने के निर्देश दिए। बोर्ड के सदस्य श्री रघुवंशी ने जिले में मृत गौवंश को किसी एक स्थान पर दफनाने के लिए गौ-समाधि स्थल के निर्माण हेतु स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस सम्बंध में जिला सहित ब्लॉक स्थल पर भी गौ समाधि स्थल हेतु आवश्यक कदम उठाने की बात कही। श्री रघुवंशी ने गौशालाओं में रहने वाले गाय तथा अन्य गायों के सींग को अलग-अलग रंग में रंगते हुए पहचान चिन्हित करने के भी निर्देश दिए ताकि गाय की पहचान हो पाए। उन्होंने स्थानीय गौ वंश के साथ उन्नत नस्लों के पशुओं का ब्रीड कराकर नस्ल सुधार के संबंध में भी चर्चा की और पशुपालन व्यवसाय को बढ़ाने की दिशा में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारा, पशु आहार तथा उत्पाद निर्माण के संबंध में चर्चा करते हुए कोरबा में पशु आहार का स्थानीय ब्रांड तैयार करने के संबंध में निर्देश दिए। श्री रघुवंशी ने स्ट्रीट डॉग की पहचान करते हुए रख रखरखाव, नन्दी गौशाला के रूप में किसी स्थान पर गौशाला का निर्माण करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला के लिए शासन द्वारा हर सम्भव सहयोग प्रदान किया जाएगा, लेकिन यह कार्य समाज के माध्यम से उनके सहयोग से निरंतर होगा तो आने वाले समय में हम सभी गौवंश की रक्षा कर पाएंगे। श्री रघुवंशी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं, गौशालाओं के संचालकों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए गौवंश की रक्षा, गौशाला निर्माण के लिए कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने गौशाला संचालन करने वाली समिति के सदस्यों के कार्यो का सराहना करते हुए सेवा को और बेहतर बनाने कहा। गौ तस्करी पर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए। बैठक में गौ सेवा एवं गौशाला संचालन से जुड़े सदस्य उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57