Advertisement

लैब ऑन व्हील्स के द्वारा दूरस्थ ग्रामीणों की घर बैठे होगी स्वास्थ्य जांच मंत्री लखन लाल देवांगन

लैब ऑन व्हील्स के द्वारा दूरस्थ ग्रामीणों की घर बैठे होगी स्वास्थ्य जांच मंत्री लखन लाल देवांगन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में कैबिनेट मंत्री ने लैब ऑन व्हील्स कार्यक्रम का किया शुभारंभ

आम नागरिकों के पैसे और समय की बचत के लिए शुरू किया गया है यह कार्यक्रम : कलेक्टर अजीत वसंत

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर लैब ऑन व्हील्स के राइडर्स को किया रवाना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा //जिले के सुदूर वनांचलों मे निवासरत ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन की पहल से लैब ऑन व्हील्स कार्यक्रम का शुभांरभ आज छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा किया गया। मंत्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में प्रारंभ किए गए नवाचार – लैब आन व्हील्स के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को अनेक बीमारियों की जांच की निःशुल्क सुविधा अपने घर बैठे प्राप्त होगी। जिससे ग्रामीणों को अपनी बीमारियों की जांच के लिए दूर शहर तक नहीं जाना पड़ेगा एवं इससे उनकी धन व कीमती समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को समय रहते होने वाली बीमारियों की जानकारी मिलने से इलाज में आसानी होगी एवं व्यक्ति के बीमारियों से ग्रसित होकर गंभीर स्थिति निर्मित्त होने से बचा जा सकेगा। इस कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संग्रहित सैंपल को लैब ऑन व्हील्स राइडर्स द्वारा अपने विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जाएगा। जहां सैंपल की जांच की जाएगी एवं रिपोर्ट तैयार होने के बाद राइडर्स द्वारा रिपोर्ट को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पुनः वापस पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, कलेक्टर अजीत वसंत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार कलेक्टर कोरबा के द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे है। इससे पहले डीएमएफ से स्वास्थ्य केद्रों में चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में आगे कदम बढ़ाते हुए लैब ऑन व्हील्स कार्यक्रम का प्रारंभ किया जा रहा है। इसी तरह जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हेतु डीएमएफ की राशि से जर्जर स्वास्थय केद्रों के मरम्मत एवं नए भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। दूरस्थ क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रो में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों को सुविधा देने के लिए के लिए आवास का निर्माण एवं सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवाल का भी निर्माण किया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में सुधार हेतु जर्जर आश्रम छात्रावास, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी का मरम्मत एवं भवन विहीन स्कूल आंगनबाड़ी के लिए भवन निर्माण की भी स्वीकृति दी गई है। कार्यक्रम में देवांगन ने क्षेत्रवासियों की मांग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र कटघोरा में डीएमएफ मद से 2 चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति करने की घोषणा की। जिसमें एक मेडिसिन चिकित्सक एवं एक सर्जन चिकित्सक शामिल है।
विधायक कटघोरा पटेल ने कार्यक्रम के शुभारंभ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की पहल से जिलेवासियों को बड़ी सौगात मिली है। इससे आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। लोगों को बीमारियों की जांच के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा, उन्हें उनके गांव में ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी एवं घर बैठे जांच रिपोर्ट प्राप्त होगी।
कलेक्टर अजीत वसंत ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशन में आमजनों के स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च पर कमी लाने, एवं कम खर्च पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। इससे ग्रामीणों का समय व धन की बचत होगी। डीएमएफ से यह सुविधा जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से प्रारंभ की गई है। प्रारंभ में यह सुविधा जिले के दूरस्थ तीन विकासखंड कटघोरा पाली एवं पोड़ी उपरोड़ा में लागू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के लोगों को यह सुविधा देने के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। राइडर्स द्वारा निर्धारित रूट अनुसार सैंपल पीएचसी से कलेक्ट कर सीएचसी में जमा किया जाएगा। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित करते हुए जिला प्रशासन की इस पहल की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मंत्री देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सीएचसी कटघोरा बायो केमिस्ट्री लैब का शुभारंभ किया। जहां पीएचसी से आए सैंपलों की जांच की जाएगी। साथ ही अतिथियों द्वारा लैब ऑन व्हील्स के राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होने सभी राइडर्स को बधाई देते हुए अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57