Advertisement

कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 31 और 29 में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री देवांगन ने 1.20 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की रखी आधारशिला

आने वाले 5 साल में कोरबा शहर की एक भी गली नहीं रहेगी कच्ची, तेजी से बनाई जाएगी सड़क

कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 31 और 29 में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर,/उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा शहर में 1.20 करोड़ रूपए से होने वाले विकास कार्यों की नींव रखी। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कोरबा नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड के समुचित विकास और जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी कटिबद्धता के साथ कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। आने वाले पांच साल में एक भी गली कच्ची नहीं रहेगी। हर एक गली को पक्की की जाएगी।

उक्त बातें वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री देवांगन ने रूद्रनगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर कही। मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा की हमारी कोशिश है कि शहर के हर वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल के कार्य एक साथ शुरु हो, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा विकास कार्यों के लिए राशि भी तत्काल स्वीकृत की जा रही है। प्रदेश विष्णु देव सरकार द्वारा गरीब कल्याण की योजना का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है, माताओं-बहनों को गैस चूल्हा का वितरण, पीएम आवास की योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन योजना का लाभ आज हर महिला को मिल रहा है।

अब कोरबा नगर निगम क्षेत्र की किसी भी जरुरत के लिए फंड की कमी आड़े नहीं आएगी। वार्डों में सड़क और नाली निर्माण की सबसे अधिक जरुरत है। प्राथमिकता के आधार पर सड़क, नाली निर्माण कराया जा रहा है। ताकि आवागमन और पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर हो सके।इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए भी राशि जारी कर दी गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पोड़ीबहार वार्ड में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान यहां की जनता ने सड़क व नाली निर्माण कार्य की मांग की गई थी, मुझे हर्ष है की आज 43.24 लाख रुपए के लागत से कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, वॉर्ड क्रमांक 31 के पार्षद श्री सुकुंदी यादव, पार्षद अजय गौड, पार्षद प्रदीप जायसवाल, फेकूराम देवांगन, अनिल वस्त्रकार , शिव जायसवाल, संजू शर्मा, राजेन्द्र साहू, रामकुमार राठौर, दिनेश वैष्णव, रमा मिरी, गुड़िया यादव, गोपलाल यादव, रामकुमार पटवा, चंदन सिंह समेत अधिक संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।

इन कार्यों की मंत्री देवांगन ने दी सौगात

वॉर्ड क्रमांक 31 में इंडस्ट्रियल एरिया में नाली निर्माण कार्य, अवधेश सिंह के घर से प्रकाश यादव के घर एवम खरमोरा हाऊसिंग बोर्ड के पास यादव घर से मरावी घर तक सीसी रोड एवम् आरसीसी नाली निर्माण लागत राशि 11.22 लाख, रुद्र नगर में सीसी रोड एवम् नाली निर्माण कार्य लागत 42 .07 लाख, खरमोरा में एसएलआरएम सेंटर का निर्माण कार्य लागत 23.52 लाख, कुल 76. 81 लाख व वॉर्ड 29 पोड़ीबहार में बुधेश्वर सिंह घर से शांति बाई के घर तक, सोसाइटी गली के पास एवं जमीला खान से राठौर किराना दुकान तक भागवत नगर में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 43.24 लाख के कार्य की सौगात मंत्री देवांगन ने दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57