Advertisement

नवोदय विद्यालय कोरबा में खिलौना बनाने की कार्यशाला का हुआ आयोजन

नवोदय विद्यालय कोरबा में खिलौना बनाने की कार्यशाला का हुआ आयोजन

विद्यार्थियों ने खेल-खेल में सिखा खिलौने बनाने की कला

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा //कोरबा के स्थानीय पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा के प्राचार्या शांति मोहंती के निर्देशन में विद्यालय के एटीएल लैब में 10 अगस्त से 9 सितंबर तक एक माह की स्वदेशी खिलौने बनाने की कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें प्रशिक्षक के रूप में बालोद जिले की निशा गोयल, कोरबा निवासी व भूतपूर्व छात्र इंदिरा गांधी संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के राम गोपाल कंवर एवं विद्यालय के कला शिक्षक श्री महाबलि पोर्ते ने विद्यालय के कुल 98 विद्यार्थियों को स्वदेशी खिलौने बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया। विद्यार्थियों ने विशेष रुचि लेकर मिट्टी व प्लास्टर ऑफ पेरिस के खिलौने, कपड़े से कठपुतली बनाना, सॉफ्ट टॉय, पेपर टॉय आदि बनाने की तकनीक सीखी और आकर्षक खिलौनों का निर्माण किया।
विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार चौरसिया ने बताया की 9 सितंबर को इस कार्यशाला का समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री हेमंत माहुलीकर ने बच्चों को स्व के अर्थ को समझाते हुए स्वयं, स्वराज, स्वतंत्र और स्वदेशी के बारे में रोचक जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए स्वदेशी खिलौनों की खूब सराहना की। प्राचार्या शांति मोहंती ने भी कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए स्वदेशी खिलौने की प्रशंसा की। कला शिक्षक पोर्ते ने बताया की ये सभी बनाए हुए खिलौने नवंबर 2024 में उड़ीसा के जवाहर नवोदय विद्यालय संबलपुर में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्रों के साथ शिक्षक लोकचंद सोनटके, निलम्बर सुनानी, संतोष चौरसिया, अखिलेश, इंदु वर्मा, मेघराज, सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57