Advertisement

जहां अपने जीवन का 30 वर्षों तक कंपनी को सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए वहां जाते जाते अपने स्मरण के रूप में पति पत्नी के नाम बरगद पीपल का 1-1 पौधा रोपित कर उसकी सुरक्षा का भी व्यवस्था की।


गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ/ –जहां अपने जीवन का 30 वर्षों तक कंपनी को सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए वहां जाते जाते अपने स्मरण के रूप में पति पत्नी के नाम बरगद पीपल का 1-1 पौधा रोपित कर उसकी सुरक्षा का भी व्यवस्था की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस संबंध में इस जानकारी के अनुसार एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के प्रोजेक्ट ऑफिस परिसर में वरिष्ठ लिपिक चंद्रशेखर उपाध्याय आज सेवानिवृत्त हो गए ।उन्हें सहक्षेत्र प्रबंधक बी के गुप्ता, प्रबंधक प्रमोद कुमार, पर्यावरण अधिकारी दुष्यंत दुबे, वरिष्ठ लेखापाल शैलेश चौबे , सुदर्शन मंडल सहित कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी- अधिकारियों ने स्पात्निक विदाई दी। अपने विदाई के पश्चात वरिष्ठलेखापाल चंद्रशेखर उपाध्याय अपने सेवाकाल स्थल पर अपने और अपनी पत्नी के नाम पीपल एवं बरगद का 1-1 पौधा रोपित की साथ ही इन पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे का टी गार्ड बनाकर सुरक्षा के उपाय भी की। सेवा निर्मित वरिष्ठ लिपि चंद्रशेखर उपाध्याय ने अपने भाउक अंदाज में उपस्थित अपने साथियों से इन दोनों पौधों को सुरक्षा कर तैयार करने की विनम्र अनुरोध कियाऔर कहां आप सब ने मिलकर जिस तरह हमें विदाई दी है, हमारी इच्छा है कि आप अपने बीच मेरे द्वारा रोपित इन दोनों पौधों को विशाल रूप देकर मुझे अपने बीच रखेंगे। मैं भी बीच-बीच में इसे देखरेख करने इसी बहाने आपके बीच में आता रहूंगा। उपस्थित जनों ने श्री उपाध्याय के अपील को स्वीकार करते हुए उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57