ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

पिता ने बेटी की गला रेतकर कर दी हत्या

पिता ने बेटी की गला रेतकर कर दी हत्या

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बहरोड़। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकरा बर्डोद में पिता ने अपनी ही 12 साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी ट्रक के आगे कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की। जहां मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। बच्ची अपने पिता और दादी के साथ रहती थी। जबकि उसकी मां और छोटी बहन अलग रहते थे। सदर थाना अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सुबह 10.30 बजे सूचना मिली कि बोंद गांव में नरेंद्र जाट (33) ने अपनी बेटी विनीत (12) की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद नरेंद्र ने घर के आगे ही ट्रक के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। मगर ट्रक की स्पीड धीमे होने पर नरेंद्र बच गया और उसके सिर में हल्की चोट आ गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। बेटी की हत्या करने और सुसाइड से पहले नरेंद्र ने एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उसने दोनों (खुद और बेटी) के सुसाइड करने की बात लिखी है। सूचना पर एफएसएल व डोग स्क्वाइड की टीम साथ मौके पर पहुंची। जहां बच्ची का शव लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। नरेंद्र को इलाज के लिए बहरोड़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं बच्ची के शव को अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया। बच्ची की मां सुमन (30) ने बताया कि 13 साल पहले उसकी बर्डाेद निवासी नरेंद्र जाट के साथ शादी हुई। शादी के बाद नरेंद्र उसके चरित्र पर शक करते हुए मारपीट करता था। इस दौरान कई बार उसने मुझे घर से निकला दिया। 2 महीने पहले नरेंद्र ने एक बार फिर उससे मारपीट की। जिस पर वह अपनी छोटी बेटी वंशिका (6) को लेकर नारनौल (हरियाणा) चली गई। वहीं बेटी का स्कूल होने के चलते वह बोंद में ही थी। सुबह करीब 7 बजे उसके पति ने धारदार हथियार ने विनीता की हत्या कर दी। इसके बाद ट्रक के आगे कूदकर सुसाइड की कोशिश की। प्रथम दृष्टया सामने आया कि पिता ने ही अपनी बेटी की हत्या की है। बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी ने ट्रक के सामने सुसाइड करने का प्रयास किया। मगर वह बच गया। परिवार के लोग उसे घायल अवस्था में लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। हालांकि अभी उसकी स्थिति सामान्य है। बच्ची के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। शव को मां को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!