Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन और ऊंचाई की जांच कराएं

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन और ऊंचाई की जांच कराएं

12 से 23 सितंबर तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा // जिले में 2598 आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार का आयेजन किया जाना है, जिसमें 0 से 06 वर्ष के सभी बच्चों के वजन एवं ऊंचाई की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 से 23 सितंबर वजन त्यौहार मनाया जाएगा। इसी कड़ी में आज पोषण अभियान अन्तर्गत ’’राष्ट्रीय पोषण माह 2024’’ का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा अंतर्गत वजन त्यौहार का शुभारंभ ग्राम पंडरीपानी सेक्टर डुमरडीह में किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमती ममता तुली परियोजना अधिकारी, एवं ग्राम पंचायत पंडरीपानी की सरपंच श्रीमती मदांकिनी कंवर तथा स्थानीय महिलाएं , बच्चें उपस्थित थे। डी.पी.ओ. ने महिलाआें को संबोधित करते हुए पोषण माह के महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा वजन त्यौहार में बच्चें के वजन स्तर एवं अच्छे ं पोषण के संबंध में जानकारी, उसका पोषण स्तर की जानकारी एवं सलाह आंगनबाड़ी केन्द्रों से पूर्णतः निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के लिए पोषण रथ की प्रचार वाहन को रवाना किया गया है। यह पोषण रथ जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों का परिभ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का काम करेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57