Advertisement

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित किए जाने के संबंध में हुई बैठक

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित किए जाने के संबंध में हुई बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा // नगरपालिका/त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा जारी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षित किये जाने के संबंध में जारी कार्यकम के तारतम्य में गुरूवार को जिला कार्यालय कोरबा के नवीन सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रीकांत वर्मा, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा नगरीय निकायों/त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 हेतु आयोग द्वारा जारी समय अनुसूची (कार्यक्रम) अनुसार नगरीय निकाय के संदर्भ में वार्डवार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली एवं ग्राम पंचायतवार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में बताया गया कि 01 जनवरी 2024 की स्थिति में भारत निर्वाचन आयोग की प्रचलित निर्वाचक नामावली में जिनके नाम दर्ज है, इस आधार पर नगरीय निकायों की वार्डवार मतदाता सूची एवं ग्राम पंचायतवार मतदाता सूची पूर्ण शुद्धता के साथ आयोग के मंशा के अनुरूप तैयार किए जाने के संबंध में विस्तार से बताया गया। साथ ही वयस्क मतदाता जो 1 जनवरी, 2024 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं लेकिन मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, वे विधिवत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। बैठक में एसडीएम सरोज महिलांगे, श्रीमती सीमा पात्रे, टी. आर. भारद्वाज, रोहित कुमार, सीएमओ सर्व नगर पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व जनपद पंचायत, तहसीलदार, नगरीय निकाय, राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57