Advertisement

जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ उठाएं ग्रामीण : विधायक तुलेश्वर मरकाम

जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ उठाएं ग्रामीण : विधायक तुलेश्वर मरकाम

सपलवा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को वितरित की गई सामग्री

शिविर में प्राप्त कुल 525 आवेदन में से 250 का मौके पर हुआ निराकरण

कोरबा // जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन पाली ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम सपलवा में आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर सिंह मरकाम ने ग्रामीणों से कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं। ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों में आकर लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदाय की जाती है। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासकीय अनुदान, सामग्री वितरित कर लाभान्वित किया जाता है।

सपलवा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से उपस्थित ग्रामीणों के बीच जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। शिविर में कुल 525 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 250 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदन मांग तथा शिकायत संबंधी होने की वजह से आवेदन पर परीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शिविर में कृषि विभाग के द्वारा किसानों को दो नग 03 हॉर्स पॉवर के पंप, मत्स्य विभाग द्वारा स्वसहायता समूह को आईस बॉक्स एवं जाल, महिला बाल विकास विभाग द्वारा शिशुवती माताओं को 08 सुपोषण टोकरी का वितरण किया गया। इसके साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मांग करने वाले 10 हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरित किए गए। खाद्य विभाग के द्वारा 12 राशनकार्ड तथा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 05 आयुष्मान कार्डों का वितरण किया गया।

शिविर में उपस्थित क्षेत्र की जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यहां ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर आयोजित किया गया है। ग्रामीण इस शिविर का लाभ जरूर उठाएं। यहां शासन की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही अपनी समस्याओं का निराकरण भी संबंधित अधिकारी के माध्यम से करा सकते हैं।

अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी ने कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्या के तत्काल निराकरण हेतु पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत सपलवा में आज जिले का जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में आमजनो द्वारा शिकायत और मांग संबंधी आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा प्रस्तुत मांग संबंधी आवेदन क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़े हुए हैं। आवेदन एवं मांगों पर नियमानुसार परीक्षण कर कार्यवाही की जाएगी। शिविर में जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कंवर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, जनपद सीईओ भूपेन्द्र सोनवानी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57