
सरफराज खान एन एस यू आई प्रदेश सचिव नियुक्तकार्यकर्ताओ में हर्ष
बिश्रामपुर-एन एस यू आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ एन एस यू आई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे द्वारा एन एस यू आई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की है जिनमे जिला सूरजपुर में लगातार 2016 से छात्रो की आवाज मजबूती ओर बेबाकी से उठाते आ रहे छात्र नेता सरफराज खान पठान को एन एस यू आई प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है नियुक्ति के साथ ही जिले में छात्रो तथा युवाओं में हर्ष देखा जा रहा है।जिले में लगातार अपने कार्य से लोगो में पैठ बनाने वाले सरफराज प्रदेश सचिव बनने वाले सरफराज कार्यकारणी के सबसे कम उम्र के सदस्य है।











