Advertisement

कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों के परिसीमन के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों के परिसीमन के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा 24 सितंबर 2024/ कलेक्टर अजीत वसंत ने त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन वर्ष 2024-25 का संपादन हेतु छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के परिसीमन प्रस्ताव तैयार करने हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व जनपद पंचायत को निर्देश दिए हैं।
वर्ष 2024-25 में आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन कराया जाना संभावित है। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नवा रायपुर के द्वारा आम निर्वाचन के पूर्व त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के परिसीमन किए जाने के संबंध में कोरबा जिले से प्रतिवेदन चाहा गया है। जिले के प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायतों का परिसीमन नहीं किए जाने के संबंध में प्रशासकीय निर्णय लिया है। जारी निर्देशानुसार जिले में ग्राम पंचायतों के परिसीमन वर्ष 2019-20 में हुए परिसीमन के समान ही यथावत रहेगा। साथ ही जिला एवं जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण किया जाएगा। इस हेतु विस्तृत कार्ययोजना एवं समय सारणी उपलब्ध कराई जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57