छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री सहायता कोष में आरडीए द्वारा 10 लाख रूपए का अंशदान

रायपुर/20 जून 2021/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में आरडीए (रायपुर विकास प्राधिकरण) के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ और आयुक्त डॉ. अय्याज ताम्बोली ने सौजन्य मुलाकात कर आरडीए की तरफ से मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और पीड़ितों की मदद के लिए किए गए प्रभावी उपायों की सराहना की। श्री धूप्पड़ ने कहा कि राज्य सरकार के इस प्रयास में सहभागिता, जरूरतमंदों की मदद एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रायपुर विकास प्राधिकरण ने 10 लाख रूपए का अंशदान मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरडीए को इस सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!