Advertisement

DMF ने 114 चिकित्सा कर्मियों और 11 अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति!

DMF ने 114 चिकित्सा कर्मियों और 11 अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति!

कोरबा // जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास मद से कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। नीट, जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बच्चों की उच्च शिक्षा संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग और महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई के लिए डीएमएफ मद से सहयोग किया जा रहा है। इसके अलावा, जिले के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 114 स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की गई है। विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय (पहाड़ी कोरवा और बिरहोर) से 11 विद्यार्थियों को विद्यालयों में अतिथि शिक्षक नियुक्त किया गया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएमएफ मद से स्वास्थ्य कर्मियों के नियुक्ति पत्र अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया गया!

मंत्री देवांगन ने कहा कि जिले में खनिज न्यास संस्थान की धनराशि पारदर्शी ढंग से खर्च की जा रही है। देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार, जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि खनन प्रभावित जिले के विकास में खर्च की जा रही है। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने दंत चिकित्सक डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. अर्पण भेलवा, डॉ. प्रिया तिर्की, डॉ. धनंजय जायसवाल, लैब टेक्निशियन दीपक कश्यप, सुश्री गीता, फार्मासिस्ट सुब्रत शर्मा एवं ड्रेसर मुकेश कुमार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की श्रीमती आरती और श्रीमती अनुसुईया को अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र देकर उनकी शुभकामनाएं दीं। मंत्री देवांगन ने राजकुमार चिकनीपाली, वनवीरा, अंजयारी बाई पतरापाली और विमलाबाई पतरापाली को भी वनाधिकार पत्र दिए।

कलेक्टर अजीत वसंत ने इस अवसर पर कहा कि जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास में खर्च की जा रही है। विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के विद्यार्थियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अतिथि शिक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर दिनेश नाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी, सहायक आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर और अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05