Advertisement

जनदर्शन में हुई पटवारी की शिकायत

अपर कलेक्टर ने तहसीलदार को जांच कर कार्यवाही के लिए कहा

ट्राइसाइकल, भूमि संबंधी विवाद जैसे समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन हुए प्राप्त

कोरबा /अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं सम्बंधित अधिकारियों को आवेदनों का जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में आज ग्राम तिलकेजा के ग्रामीण बसंत राव शिंदे ने फौती नामांतरण, ऋण पुस्तिका बनाने के लिए पटवारी द्वारा पैसा मांगने तथा ऋण पुस्तिका नहीं बनाने की शिकायत करते हुए संबंधित पटवारी के विरूद्ध कलेक्टर से कार्यवाही की मांग की। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार को आवेदन प्रेषित कर इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जनदर्शन में राजस्व अभिलेख, विद्युत विभाग, ट्राइसाइकल की मांग, जमीन विवाद तथा अपनी जमीन अन्य लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की है। रूमगरा की श्रीमती फूलबाई कंवर ने जनदर्शन में कलेक्टर को शिकायत की है कि उनके खसरा नंबर 813/5 रकबा 0.53 को गैर आदिवासी द्वारा कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने अपनी शिकायत में नंदकिशोर, बाबूचंद, मतिबाई पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कब्जा धारियों द्वारा उनके हक की ज़मीन पर कब्जा कर अनावश्यक विवाद उत्पन्न किया जा रहा है।

इसी तरह जनदर्शन में ग्राम बोकरदा तहसील करतला के अजय कुमार ने वनभूमि को साठगांठ कर पट्टे प्राप्त करने और निरस्त करने, सरस्वती सोनी ने अभिलेख में नामांतरण, ग्राम कोथारी की सुकुत राम ने उनकी जमीन को अन्य व्यक्ति के नाम पर कराने की शिकायत की। इसके साथ ही जनदर्शन में केसला भिलाईबाजार में सबस्टेशन और कर्मचारी की मांग, सरईसिंगार से धरमपुर तक सड़क डामरीकरण की मांग सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान खाद्य, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, महिला व बाल विकास सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57