छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

दस दिवसीय प्रदर्शनी का कल से होगा शुभारंभ

रायपुर : दस दिवसीय प्रदर्शनी का कल से होगा शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

21 अक्टूबर तक चलने वाली प्रदर्शनी राजधानीवासियों के आकर्षण का केंद्र रहेगी

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा हाट परिसर, पंडरी में दीपावली के उपलक्ष्य में दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी-सह-विक्रय का आयोजन किया जा रहा है। इस त्योहार के सीजन में यह प्रदर्शनी राजधानीवासियों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य हस्तशिल्पकारों एवं बुनकरों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

21 अक्टूबर तक चलने वाले इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध हस्तशिल्प ढोकरा शिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प, कालीन शिल्प, शीसल शिल्प, गोदना शिल्प, तुमा शिल्प, टेराकोटा शिल्प और छोद कांसा के 35 शिल्पकार एवं हाथकरघा वस्त्रों में कोसे की साड़िया, दुपट्टा, सलवार सूट, ड्रेस मटेरियल, बेडशीट एवं विभिन्न प्रकार की रेडीमेड वस्त्र के साथ 25 बुनकर समितियां सहभागी होंगे। इसी तरह माटी शिल्प की विभिन्न सजावटी वस्तुएँ, उपयोगी सामग्रियों के साथ 10 माटीकला शिल्पकार, खादी बोर्ड के 2 एवं बिलासा के 1 हितग्राही अपने उत्पादों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन-सह-विक्रय कर सकेंगे। दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी में ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुरूप गृह-उपयोगी एवं साज-सजावट की सामग्री उचित दामों पर उपलब्ध रहेगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!