Advertisement

कलेक्टर ने न्योता भोज में शामिल होकर बच्चों को परोसा भोजन

कलेक्टर ने न्योता भोज में शामिल होकर बच्चों को परोसा भोजन

कोरबा// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के स्कूलों में लगातार न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा जिले में लगभग 400 से अधिक विद्यालयों में न्योता भोज के माध्यम से विद्यार्थियों को विशेष भोजन तथा प्रोत्साहन दिया जा चुका है। इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत ने आज करतला विकासखण्ड के वनांचल ग्राम कोटमेर के शासकीय प्राथमिक शाला में ग्रामीणों द्वारा आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल होकर विद्यार्थियों को खीर, पूड़ी के साथ भोजन परोसा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस दौरान उन्होंने बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया और नागरिकों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन अथवा किसी भी महत्वपूर्ण विशेष अवसरों पर आसपास के विद्यालयों में जाकर न्योता भोज का आयोजन करें और अपने विशेष दिन को और यादगार बनाएं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी और शिक्षा के महत्व को बताया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, रिश्तेदारों तथा आसपास के ग्रामीणों से मातृभाषा में बातचीत करने प्रोत्साहित किया।

न्योता भोज के कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी. पी. उपाध्याय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्य, ग्राम कोटमेर के सरपंच और विद्यार्थियों के पालकगण तथा अन्य ग्रामीण भी शामिल हुए। न्योता भोज कार्यक्रम के दौरान कोटमेर के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री वसंत से चर्चा की और क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57