Advertisement

स्कूलों के आसपास भारी वाहनों के आवागमन और पार्किंग पर रोक लगाएं – कलेक्टर लंगेह

स्कूलों के आसपास भारी वाहनों के आवागमन और पार्किंग पर रोक लगाएं – कलेक्टर लंगेह

माइनिंग परिवहन के दौरान सड़क सुरक्षा का कड़ाई से पालन करें – पुलिस अधीक्षक श्री सिंह

महासमुंद// कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सड़क सुरक्षा संबंधित विशेष बैठक में कहा कि शाला खोलने और बंद करने के दौरान भारी वाहन के आवागमन और परिवहन पर विशेष सतर्कता बरती जाएं। इस दौरान भारी वाहनों के गुजरने पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने परिवहन अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारियों को इस बाबत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही कहा कि स्कूल परिसर और मुख्य दरवाजे के सामने भारी वाहनों के पार्किंग पर भी कार्रवाई करें तथा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि औद्योगिक संस्थानों में भी परिवहन के समय पर निगरानी रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समिति नियमित तौर पर औद्योगिक संस्थानों का निगरानी करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह भी मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में अन्य जिलों में माइनिंग परिवहन के दौरान हुए घटना को शासन ने गंभीरता से लिया है। माइनिंग परिवहन के दौरान जिले में किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए खनिज विभाग अलर्ट रहें। उन्होंने कहा कि सावधानी पूर्वक वैध परिवहन जारी रहे। लेकिन अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर स्कूली बच्चों के आने-जाने के समय इस बात का ख्याल रखा जाए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटित होती है तो उसके लिए खनिज विभाग के साथ-साथ संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के अधिकारी-कर्मचारी भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। कार्यालय आने-जाने के दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट लगाएं। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न घटनाओं से 217 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, उपपुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57