Advertisement

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी तथा एस डी एम एवं सीईओ बागबाहरा द्वारा उल्टी दस्त प्रभावित ग्राम कोमा का किया निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी तथा एस डी एम एवं सीईओ बागबाहरा द्वारा उल्टी दस्त प्रभावित ग्राम कोमा का किया निरीक्षण

महासमुंद/ ग्राम पंचायत कोमा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी कुदेसिया द्वारा बैठक कर समीक्षा एवं ग्राम कोमा में फैले उल्टी दस्त के रोगियों की निगरानी सहित घर-घर जाकर सर्वे करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसमें प्रभावित मरीजों का उपचार सहित बचाव एवं रोकथाम करना तथा सर्वे की रिपोर्ट प्रति दिवस दो बार सर्वेकर सर्वे टीम चिकित्सा दल द्वारा घर घर भ्रमण कर उच्च कार्यालय को प्रेषित करना संबंधित निर्देश दिए गए एवं गंभीर मरीज को तत्काल रेफर कर अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार चालू कराना साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश कुमार साहू एवं सीईओ फकीर चरण पटेल द्वारा प्रभावित ग्राम का दौरा कर सर्वे टीम एवं स्वास्थ्य शिविर मे जाकर चिकित्सक से जानकारी लिया गया एवं दिशा-निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

साथ ही ग्राम सरपंच श्रीमती सविता गोस्वामी एवं आमजन से स्वच्छता तथा संक्रमित जल स्रोत को बंद कर टैंकर से शुद्ध पेयजल पेय हेतु अनुरोध किया गया एवं ग्राम पंचायत कोमा में लगे स्वास्थ्य शिविर में प्राथमिक उपचार करने हेतु निर्देश दिया गया है एवं गंभीर मरीजों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करने हेतु चिकित्सा दल को निर्देश दिया गया चिकित्सीय टीम को दिन एवं रात मे शिविर लगाकर उपचार करने सहित प्रति दिवस जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी कुदेशिया एवं जिला नोडल अधिकारी आईडीएसपी डॉ छत्रपाल चंद्राकर सहित खंण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस बडई एवं खंण्ड विस्तार अधिकारी मीनकेतन चौधरी तथा बीपीएम हेम कुमार सोनकर सहित डॉ दिलीप सतपति, बी एल मिश्रा सेक्टर प्रभारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती मीना चन्द्राकर एवं धनंजय साहू सेक्टर सुपरवाइजर सहित सेक्टर खल्लारी के समस्त कर्मचारी सी एच ओ, आर एच सी महिला एवं पुरुष व ग्राम की मितानिन, कोटवार एवं जनप्रतिनिधि आदि बैठक में उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57