Advertisement

राजस्व विभाग द्वारा अवैध उत्खनन करते दो चैन माउंटेन मशीन जप्त

राजस्व विभाग द्वारा अवैध उत्खनन करते दो चैन माउंटेन मशीन जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा आज सिरपुर क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन परिवहन की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए ग्राम खड़सा में रेत के अवैध उत्खनन में लिप्त चैन माउंटेन मशीन टाटा हिताची को नदी क्षेत्र से जप्त किया गया। वहीं सिरपुर क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम केडियाडीही के नदी क्षेत्र से एक चैन माउंटेन लोडर मशीन को जप्त किया गया। अवैध उत्खनन कर्ताओं द्वारा मशीन को नदी क्षेत्र में उत्खनन के पश्चात उत्खनन क्षेत्र से दूर छुपाया गया था जिसमें जांच दल द्वारा चैन मुंडे के निशान को देख कर मशीनों का पता लगाया गया। सभी मशीनों को जप्त कर थाना तुमगांव की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।
ज्ञात हो कि रेत के अवैध उत्खनन तथा परिवहन की शिकायत पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के दल ने 23 से 25 अक्टूबर तक रात्रि गश्त करते हुए सिरपुर क्षेत्र से 09 हाईवा वाहनों के विरुद्ध अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57