Advertisement

राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन

राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को प्रारंभ किया

सद्भावना की ली गई शपथ

महासमुंद/ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 29 अक्टूबर को शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में एकता दौड़ का आयोजन सुबह 7:45 बजे से किया गया।

एकता दौड़ का आयोजन विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनिया चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक होकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में संपन्न हुई। प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनाई जाती हैं। दीपावली अवकाश होने के कारण 29 अक्टूबर को जयंती समारोह हर्ष के साथ मनाई जा रही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आयोजन में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया साथ ही सभी ने उत्साह पूर्व दौड़ लगाई। दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी/कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, एन सी सी, स्काउट एंड गाइड, खेल संघ व संस्था के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी, विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्रा ने रैली निकाली एवं नारे लगाए तथा उत्साह के साथ दौड़ में शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

आयोजन में दाऊ लाल चंद्राकर जिला सलाहकार भारत स्काउट एवं गाइड, येतराम साहू जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरिशंकर पैकरा, सीईओ महासमुंद दिनदयाल मंडावी, डीईओ मोहन राव सावंत उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर पालिका, स्काउट एंड गाइड, नेहरू युवा केंद्र के साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, जागेश्वर सिंहा, उप प्राचार्य सी एल चंद्राकर, भूत पूर्व सैनिक युवराज सिंह चंद्राकर, कनक राम निषाद, तुलेंद्र सागर, प्रमोद कन्नौजे, तिलक साव, राम कुमार साहू, लता वैष्णव, हितेश यादव, वैशाली ठाकुर, अंजनी साहू, एवन कुमार साहू, गणेश राम कोसरे, कमला मांझी, कामता साहू, वेद राम का सहयोग रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47