Advertisement

पीएम आवास योजना अंतर्गत रिक्त संविदा पदों हेतु प्रारंभिक सूची हुई जारी

पीएम आवास योजना अंतर्गत रिक्त संविदा पदों हेतु प्रारंभिक सूची हुई जारी

सूची के संबंध में 13 नवंबर तक कर सकते हैं दावा आपत्ति प्रस्तुत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत रिक्त संविदा पद जिला समन्वयक-01, सहायक अभियंता-01, सहायक प्रोग्रामर-01, लेखापाल-01 सहायक ग्रेड 03- 01 पद तथा जनपद स्तर के विकासखण्ड समन्वयक-04 पद एवं तकनीकी सहायक-04 पद की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत प्रारंभिक सूची जारी की गई है, जिसे जिले की वेबसाइट www.korba.gov.in पर देखा तथा डाउनलोड किया जा सकता है एवं जिला पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।
जारी प्रारंभिक सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी 13 नवंबर शाम 05 बजे तक स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् किसी भी माध्यम से प्राप्त दावा आपत्ति स्वीकार/मान्य नहीं होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57