Advertisement

कोमाखान के ग्राम बोइरगांव में 300 कट्टा धान जब्त, गोदाम सील

कोमाखान के ग्राम बोइरगांव में 300 कट्टा धान जब्त, गोदाम सील

महासमुंद, 15 नवम्बर 2024/ बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की गई। ग्राम बोइरगांव, तहसील कोमाखान निवासी टियन साहू के घर से बिना दस्तावेजों के लगभग 300 कट्टा धान जब्त किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टियन साहू द्वारा बड़ी मात्रा में धान का अवैध भंडारण किया गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने जांच की, जिसमें धान भंडारण के वैध दस्तावेज न मिलने पर इसे जब्त कर लिया गया।

इसके अतिरिक्त, कोमाखान शराब दुकान के पास स्थित एक गोदाम की भी जांच की गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में धान पाया गया, लेकिन मालिक की अनुपस्थिति के कारण गोदाम को सील कर दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि अवैध धान भंडारण और अन्य अनियमित गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47