
SBI ने लॉन्च किया All-New YONO, चेयरमैन शेट्टी बोले– यह साधारण ऐप नहीं, पूरी टेक्नोलॉजी बदली
State Bank of India के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने All-New YONO को लेकर कहा कि यह सामान्य मोबाइल ऐप नहीं है। नई तकनीक और बड़े पैमाने पर उपयोग के लिए YONO को पूरी तरह रीडिज़ाइन किया गया है।
नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म ऑल-न्यू YONO को नई तकनीकी सोच और बड़े पैमाने पर उपयोग (स्केलेबिलिटी) को ध्यान में रखकर तैयार किया है। SBI के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने कहा कि नया YONO कोई साधारण मोबाइल एप्लिकेशन नहीं है, बल्कि इसकी अंडरलाइंग टेक्नोलॉजी को पूरी तरह से रिइन्वेंट किया गया है।
उन्होंने मनीकंट्रोल की Editor-BFSI हामसिनी कार्तिक के साथ बातचीत में All-New YONO के विज़न, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और भविष्य की बैंकिंग जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की। चेयरमैन शेट्टी के मुताबिक, नया YONO स्केल, सुरक्षा और बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस को केंद्र में रखकर विकसित किया गया है, जिससे देशभर के करोड़ों ग्राहकों को तेज़, भरोसेमंद और सहज डिजिटल सेवाएं मिल सकेंगी।
SBI का यह कदम भारत में डिजिटलाइजेशन और फिनटेक इकोसिस्टम को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।












