Advertisement

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

महासमुंद/ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर द्वारा महासमुंद जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण, कैलिपर्स, एवं कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके जीवन में सहूलियत और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। शिविर का आयोजन जिले के तीन प्रमुख स्थानों पर प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक किया जाएगा। जिसमें बीआरसी केंद्र, महासमुंद में मंगलवार 26 नवंबर 2024 को, ग्राम पंचायत लहरौद, पिथौरा में बुधवार 27 नवंबर एवं केंद्रीय विद्यालय, सरायपाली में गुरुवार 28 नवंबर को आयोजन किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है, जिसमें यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र (रु. 22,500/- से कम मासिक आय या बीपीएल राशन कार्ड), आवासीय प्रमाण पत्र, और तीन पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हो सके इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं नगरपालिका अधिकारियों से कहा है कि वे अपने अधीनस्थ पंचायत सचिवों को इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दें। साथ ही कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57