Advertisement

बागबाहरा अनुभाग में एसडीएम उमेश साहू के नेतृत्व में एक ही दिन में 1590 कट्टा धान की जब्ती

बागबाहरा अनुभाग में एसडीएम उमेश साहू के नेतृत्व में एक ही दिन में 1590 कट्टा धान की जब्ती

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुन्द/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में धान के अवैध परिवहन, भंडारण पर सतत कार्यवाही जारी है। आज उमेश कुमार साहू एसडीएम बागबाहरा के नेतृत्व में तीन अलग-अलग स्थानों से एक ही दिन में कुल 1590 कट्टा धान की ज़ब्ती की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि बागबाहरा अनुभाग के तहसील कोमाखान के ग्राम भिलाईदादर में सिन्हा किराना स्टोर्स में 1120 कट्टा अवैध धान प्रशासन ने जब्त किया गया। इस कार्यवाही में मंडी सचिव कुशल राम धु्रव, मंडी इंस्पेक्टर, हल्का पटवारी पूजा साहू शामिल थे। वहीं इस अभियान में ही अनुभाग बागबाहरा के तहसील कोमाखान में ग्राम टेमर साहू एसडीएम बागबाहरा उमेश साहू के नेतृत्व में 170 कट्टा अवैध धान जब्ती की कार्यवाही की गई, जिसमें हल्का पटवारी टोप सिंह धु्रव, नंद कुमार सिदार मंडी उप निरीक्षक उपस्थित रहे। अनुभाग बागबाहरा के तहसील कोमाखान के ग्राम बोईरगांव में हल्का पटवारी क्रांति कुमार यादव द्वारा 300 कट्टा अवैध धान की जब्ती की कार्यवाही की गई। इस प्रकार आज एक ही दिन में कुल 1590 कट्टा धान की ज़ब्ती की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57