छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending

LVM3-M6 की सफलता पर डॉ. रमन सिंह बोले– भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण

रायपुर: LVM3-M6 के सफल प्रक्षेपण और सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट Blue Bird Block-2 को कक्षा में स्थापित करने पर डॉ. रमन सिंह ने ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दी और इसे आत्मनिर्भर भारत की बड़ी उपलब्धि बताया।

रायपुर।पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमन सिंह ने LVM3-M6 मिशन की सफलता को भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय धरती से अब तक के सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट Blue Bird Block-2 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित करना वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता का सशक्त प्रमाण है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारत आज अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों की कतार में मजबूती से खड़ा है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देते हुए कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प अब अंतरिक्ष क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण ने देश को गौरवान्वित किया है। डॉ. रमन सिंह ने इस शानदार उपलब्धि के लिए ISRO की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी।


 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!